छत्तीसगढ़

रायपुर में हथियार लहराने वाले 2 बदमाश और अवैध शराब बेचने वाला कोचिया गिरफ्तार

उरला पुलिस ने अलग-अलग रेड में चाकू और 31 पौवा शराब बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा


रायपुर। उरला पुलिस ने सूचना के आधार पर हथियार लहराने वाले दो बदमाशों और अवैध शराब बेचने वाले एक कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में कुछ अज्ञात व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं और एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है।

पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर रेड की, जिसमें सनातन लहरे उर्फ बाऊ (25) और राहुल सिंह राजपूत (26) के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

साथ ही, संतोष बांधे (53) नामक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से बुधवारी बाजार नया पानी टंकी के पीछे 31 पौवा प्लेन शराब बरामद की गई। इसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सनातन लहरे उर्फ बाऊ, पिता झाड़ूराम लहरे, 25 वर्ष, आकाश डाल मिल के पास पठारीडीह रोड, अछोली, उरला, रायपुर

  2. राहुल सिंह राजपूत, पिता स्व. अर्जुन राजपूत, 26 वर्ष, आईडीबीआई बैंक के पास न्यू प्रगति नगर, अछोली, उरला, रायपुर

  3. संतोष बांधे, पिता स्व. सकूल बांधे, 53 वर्ष, शूकवारी बाजार बिरगांव, उरला, रायपुर

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देने की दिशा में की गई है।

Related Articles

Back to top button