छत्तीसगढ़
बीजापुर : आईईडी बम की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया शोक
रायपुर : CM Vishnudeo Sai News : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गर आईईडी बम की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
सीएम साय ने जताया दुःख
CM Vishnudeo Sai News : सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईआईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
