छत्तीसगढ़

CG Crime News : 2 बोरियां… 2 संदिग्ध लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र और बिलासपुर के शिवटिकरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवकों और महिलाओं की लाशों की जांच पुलिस द्वारा जारी।

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बोरी में भरी हुई लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की बोरी में बंद लाश मिली है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

वहीं, बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में नदी के किनारे भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में बोरी में बंद लाश मिली है। इस मामले में स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतिका की पहचान करने में लगी है।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। मामले की तहकीकात अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button