देश

Union Budget 2024: मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान, 7.75 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री, 15 लाख की आय पर अब 20% से ज्यादा नहीं लगेगा टैक्स

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) लोकसभा में बजट पेश कर दिया है। बजट खत्म करते-करते वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया। न्यू टैक्स रिजीम में देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडेक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 7,5000 रुपये कर दिया है। वहीं सलाना 15 लाख की आय पर 20% से ज्यादा टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा New Tax Slab में एक बार फिर बदलाव किया गया है।

अपने 1 घंटे 23 मिनट का भाषण में वित्त मंत्री सैलरीड क्लास के लिए थोड़ी राहत लेकर आईं। नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किया गया। इसके अलावा 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। 3 से 7 लाख रुपए तक 5 फीसदी, 7 से 10 लाख रुपए तक 10 फीसदी, 10 से 12 लाख रुपए तक 15 फीसदी। 12 से 15 लाख तक 20 फीसदी। 15 लाख से ज्यादा की सैलरी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

इस तरह से नई टैक्स रिजीम को समझेः-

  • 0 to 3 तक लाख तक आमदनी पर कोई टैक्स नहीं
  • 3 से 7 लाख आय पर 5% आयकर
  • 7 से 10 लाख की आय पर 10% आयकर
  • 10 लाख से 12 लाख की आय पर 15% आयकर
  • 12 लाख से 15 लाख की आय पर 20% आयकर
  • 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30% आयकर
  • इससे पहले पिछले साल न्यू टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया था.
  • इससे पहले ये न्यू टैक्स स्लैब था (New Tax Slab- 2023)-
  • 0 से तीन लाख पर 0 फीसदी
  • 3 से 6 लाख पर 5 फीसदी
  • 6 से 9 लाख पर 10 फीसदी
  • 9 से 12 लाख पर 15 फीसदी
  • 12 से 15 लाख पर 20 फीसदी
  • 15 से ज्यादा लाख पर 30 फीसदी

ओल्ड टैक्स स्लैब ((Old Tax Slab)- 
2.5 लाख तक- 0%
2.5 लाख से 5 लाख तक- 5%
5 लाख से 10 लाख तक- 20%
10 लाख से ऊपर- 30%

बता दें, साल 2020 में सरकार ने New Tax Slab पेश किया था, जो अधिकतर आयकरदाताओं को पसंद नहीं आया था। फिर उसी में पिछले साल बदलाव किया गया था। पहले 6 टैक्स स्लैब थे, जिसे बदलकर 5 टैक्स स्लैब कर दिया गया. साथ ही 7 लाख रुपये की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देने का ऐलान किया। नई कर व्यवस्था के तहत बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट 3 लाख रुपये कर दी गई है।

क्या-क्या हुआ सस्ता: कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस।

कैंसर दवा पर कस्टम ड्यूटी कम, दवा सस्ती होगी

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मेडिसिन और मेडिकल कैंसर पेशेंट को राहत देने के लिए 3 दवाओं पर पूरी तरह कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। एक्सरे ट्यूब पर भी ड्यूटी घटाई गई।’

सोना और चांदी पर घटी कस्टम ड्यूटी, अब 6% ही देना होगा

कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली 3 दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट दी जाएगी. कीमती धातुओं के संबंध में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6% और प्लैटिनम पर 6.5% की जाएगी. नवाचार, अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा. बुनियादी अनुसंधान और प्रोटोटाइप विकास के लिए अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान कोष की स्थापना की जाएगी. वाणिज्यिक स्तर पर निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का वित्तपोषण पूल भी बनाया जाएगा.’

बजट की 7 बड़ी बातें

  • पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
  • एजुकेशन लोन के लिए: जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  • बिहार और आंध्रप्रदेश के लिए: आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 हजार करोड़ रुपए की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम।
  • किसान के लिए: 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • युवाओं के लिए: मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा।
  • महिलाओं और लड़कियों के लिए: महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।
  • मोबाइल फोन सस्ते होंगे: मोबाइल फोन और पार्टस् पर कस्टम ड्यूटी कम किया। मोबाइल सस्ते होंगे। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी कमकर 6% की।
  • सैलरीड के लिए: नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक तक की इनकम टैक्स फ्री, 17.5 हजार का फायदा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button