केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने Anti-Naxal Operations की सफलता पर अफसरों किया सम्मानित, कहा- छत्तीसगढ़ आकर बहादुर जवानों से करेंगे मुलाकात…

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के लगातार मिल रही सफलताओं पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने शुक्रवार को सीएम साय और डिप्टी सीएम समेत अभियानों में शामिल प्रदेश के टॉप कॉप्स के साथ बैठक अफसरों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अब-तक मिली सफलताओं पर सभी को बधाई दी. इस बैठक का वीडियो उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया (ट्वीटर) पर साझा करते हुए लिखा कि वे एंटी नक्सल ऑपरेशन्स को सफल बनाने वाले बहादुर जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हैं.

उन्होंने ट्वीट पर लिखा- “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी. इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा. मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है.”
देखें सीएम साय का ट्वीट:
हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।
इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा।
मोदी… pic.twitter.com/Pe5jhzJRut— Amit Shah (@AmitShah) June 7, 2025
बता दें, केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किए गए अफसरों में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा और बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी शामिल हैं. अमित शाह ने इन अफसरों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया और पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दी.

