देश

UP-Ambala Road Accident: वैष्णो देवी जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में चकनाचूर हो गई कार, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Ambala Road Accident: हरियाणा (Haryana) के अंबाला और यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत (Seven people died in road accident) हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट (Accident on Yamuna Expressway) का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चकनाचूर हुई क्रेटा कार दिख रही है। वहीं मां-बेटी फंसी हुआ है। गनीमत रही की एयरबैग की वजह से दोनों की जान बच गई। वहीं हरियाणा के अंबाला (Ambala Road Accident) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सभी मृतक वैष्णो देवी (Vaishno Devi) दर्शन के लिए जा रहे थे।

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह को बड़ा हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, 19 लोग घायल हो गए। गाड़ी में कुल 26 लोग सवार थे। अंबाला के एनडीआई प्लाजा मोहड़ा के पास जीटी रोड पर यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक यूपी के बुलंदशहर के श्रद्धालु  माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। इस दौरान यहां पर एक आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगाई और फिर पीछे से आ रही ट्रेवलर ट्रक से भिड़ गई और उसके परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस भी मौके पर पंहुची।

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में 19 लोग घायल भी हैं। घायलों को यात्रियों को नजदीकी आदेश हॉस्पिटल और अन्य को अंबाला छावनी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अंबाला पुलिस घटना की जांच कर रही है।अल सुबह तीन बजे के करीब यह हादसा पेश आया है।

इधर ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंट से भरे ओवरलोड ट्राले से एक क्रेटा कार टकरा गई। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई कार में फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं। बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि समय रहते एयरबैग खुल गया था इसलिए मां-बेटी की जान बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button