UP सरकार को केंद्र का तोहफा: दशहरा-दीपावली से पहले मिले 31, 962 करोड़, CM योगी ने जताया आभार

लखनऊ। केंद्र से यूपी सरकार को 31, 962 करोड़ रुपए मिले हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपए का टैक्स डिवॉल्यूशन जारी किया है. जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को मिला है. इस धनराशि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र का आभार जताया है.
सीएम ने X पर लिखा- कर हस्तांतरण के तहत उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये समय पर जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्रालय का हार्दिक आभार. यह अग्रिम किस्त हमारे त्यौहारी सीजन की तैयारियों को बढ़ावा देगी और पूरे राज्य में विकास और कल्याणकारी पहलों को गति देगी. हम सब मिलकर एक मजबूत और अधिक समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं.
स्कीम्स में खर्च करेगी पैसे
बता दें इन रुपयों को राज्य सरकार उन अलग-अलग योजनाओं और स्कीम्स में खर्च करेगी जिनका ऐलान किया गया है. सरकार ने बीते दिनों कर्मचारियों को बोनस देने, बीपीएल श्रेणी वालों को त्यौहारी सीजन में दो सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया था. इन योजनाओं में राज्य सरकार का करोड़ों रुपया खर्च होता है. ऐसे में केंद्र से टैक्स डिवॉल्यूशन का रुपया मिलने पर राज्य सरकार को काफी राहत मिलेगी.


