देश

संसद में मणिपुर मामले पर हंगामा : कांग्रेस और ‘आप’ ने चर्चा के लिए दिया स्थगन प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा – राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिला अपराध पर भी हो चर्चा

संसद में मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. मंगलवार को भी मणिपुर मामले पर हंगामा हुआ. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मणिपुर पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है. लोकसभा की कार्रवाई शुरू होती ही 2 बजे तक और राज्यसभा 12 तक के लिए स्थगित हो गई. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा, “सरकार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार के 177 नोटिसों पर चर्चा के लिए तैयार है. पूरे देश में अगर महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध है तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है. हमें इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए.”

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A ने संसद की कार्रवाई से पहले बैठक की, जिसमें मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा की गई. उधर भाजपा ने संसदीय दल की बैठक बुलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों को सलाह देते हुए कहा कि विपक्ष का काम है प्रोटेस्ट करना. उन्हें करने दें और अपने काम पर ध्यान दें. हमें 2047 तक विकसित देश बनाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी एकता पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष आज तक नहीं देखा. पीएम मोदी ने विपक्षी की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की. पीएम ने कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी इंडिया लगा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button