छत्तीसगढ़
CG में टूटा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड : वनरक्षक भर्ती में कवर्धा के दो अभ्यर्थियों ने 14.7 और 19.6 सेकंड में पूरी की 200 मीटर रेस, जांच टीम बनी

रायपुर. विश्व में सबसे तेज धावक का रिकॉर्ड किसके नाम पर है आप जानते हैं? हेडलाइन में तो आपने नाम पढ़ लिया होगा. नाम है उसैन बोल्ट… 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर का ओलंपिक विश्व रिकॉर्ड बोल्ट के नाम पर है. यहां अब आपको जानकारी अपडेट करनी होगी. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दो युवाओं ने 200 मीटर का बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बोल्ट के रिकॉर्ड 19.9 सेकंड को तोड़ते हुए एक अभ्यर्थी ने 19.6 तो दूसरे ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 14.7 सेकंड में दौड़ पूरी कर ली.