देश

उत्तर प्रदेश BIG NEWS: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच को मार डाला, बड़े भाई ने शादी के दूसरे दिन सो रही नई नवेली दुल्हन समेत पांच को फरसे से काटा, फिर खुद को भी गोली मारी….

मैनपुर। उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी बडे भाई ने दो सगे भाई और भाई की नवविवाहित पत्नी सहित पांच लोगों की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गाली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना किशनी थाना के गोकुलपुर अरसारा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, अरसारा गांव के सुभाष चंद्र यादव के तीन बेटे थे। मझले पुत्र सोनू की शादी दो दिन पहले शादी थी। बारात इटावा से गंगापुरा गई हुई थी। बीते शुक्रवार को ही बारात लौटी थी। शुक्रवार को घर में नाच गाने का कार्यक्रम था। मेहमान भी घर पर ही थे। नाच गाने के बाद खाना खाकर सभी सो गये। नवविवाहित दुल्हन और दूल्हा भी घर की छत पर सोये थे।

रात करीब तीन बजे के आस-पास दूल्हे का भाई सोहवीर उठा और आगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन 20 वर्ष, बहनोई सौरभ 26 वर्ष, भाई के दोस्त दीपक 20 वर्ष की फरसे से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद घर की छत पर पहुंचा और सो रहे मझले भाई सोनू और उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनी की भी हत्या कर दी।

पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और सो रही मामी पर भी फरसे से हमला कर दिया। हमले में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर पांच लोगों की हत्या की सूचना के बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मैनपुर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी सोहवीर का किशनी कस्बे में फोटोकाॅकी की दुकान थी। बीते दिनों दुकान में घाटा होने के चलते उसने कुछ रूपए घर वालों से मांगे थे। शादी की वजह से घर वालों ने उसे रूपए नहीं दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button