छत्तीसगढ़

आज चेतावनी कल से कार्रवाई ! एक्शन मोड में राजधानी पुलिस, MG रोड पर दुकानदारों और ठेले-गुमटी संचालकों को दी समझाइश, लोगों ने कहा- आज यातायात सुलभ लग रहा है…

रायपुर. शहर में पुलिस प्रशासन, यातायात और नगर निगम की टीम सड़कों में उतर गई है. शुक्रवार को एमजी रोड में पुलिस प्रशासन और निगम अमले ने ठेले-गुमटी संचालकों को चेतवानी दी है. एडिशनल SP लखन पटले ने बताया कि तत्काल ठेला-गुमटियों को हटाया गया. वहीं दुकानदारों को दुकान के अंदर ही समान रखने की चेतावनी दी गई.

एएसपी ने बताया कि सड़क किनारे सफेद पट्टी से अंदर नहीं रहने पर कार्रवाई होगी. इसके अलावा दुकानदारों को गाड़ी पार्किंग के लिए भी समझाइश दी गई है.

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने कहा कि MG रोड में गाड़ी निकालना बहुत मुश्किल काम होता है. लेकिन आज प्रशासन सड़क में है तो यातायात सुलभ लग रहा है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button