देश

Weather Update: भारी बारिश और कोहरे का अलर्ट! इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की अपडेट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम‌?

IMD Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। देश भर में सर्दी के सीजन में इस साल मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत के कई जगहों पर जनवरी के महीने में ही दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।

देश के मौसम में हो रहे हैं बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी काफी हैरान हैं। इस सीजन में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक इन विक्षोभों के असर से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं कुछ राज्यों में घना कोहरा और बारिश की आशंका भी जताई गई है।

आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में बारिश और कोहरा दोनों देखने को मिल सकता हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 फरवरी तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा और कहां बारिश या कोहरा हो सकता है, इसकी जानकारी दी गई है।

कैसा होगा दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के पहले हफ्ते में सर्दी और गर्मी दोनों का अहसास हो सकता है। सुबह और शाम ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप से गर्मी महसूस हो सकती है। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में कैसा होगा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। 2 ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 से 4 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।

यहां हो सकती है बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 4 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश,चंडीगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button