देश

Weather Update : भारी बारिश से हाहाकार! IMD ने फिर जारी किया ये चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम

नई दिल्लीः सावन की शुरुआत के साथ ही बादल जमकर बरस रहे हैं। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर है। कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन अभी कई राज्यों में बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतवानी के एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बुधवार को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है उनमें उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कुछ ऐसा है राष्ट्रीय राजधानी का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच बीते दिन हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गुजरात में नदियां उफनाईं, 47 सड़कें बंद

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव मध्य प्रदेश से होते हुए गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ इलाकों में 26 जुलाई तक लगातार 4 दिनों तक भारी से अतिवर्षा की भविष्यवाणी की गई है। कच्छ जिले के नखत्राणा तालुका में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां सड़कों पर नदियों जैसे तेज बहाव से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। नखत्राणा की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। नाना अंगिया और बिग अंगिया गांवों के बीच बहने वाली भूखी नदी से दोनों गांवों को जोड़ने वाली पूरी सड़क बह गई है। इसके अलावा जामजोधपुर के सोगाथी बांध में भी दरार आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button