छत्तीसगढ़

पति-पत्नी और वो : पत्नी और जीजा के बीच चल रहा था अवैध संबंध, पति को पता चला तो उतार दिया मौत के घाट

कवर्धा। जिले में हुए शख्स की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतक की पत्नी और जीजा ही उसके हत्यारे निकले. बताया जा रहा है कि पत्नी और जीजा के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहा था. पति को जैसे ही इस बात की पता लगी. जिसके बाद चरित्र शंका लो लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ. उसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र निवासी रामजी बैगा मानसिक से कमजोर था और रात में घर से बिना बताए निकल गया था. जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले को गंभीर में लेते हुए तलाशी शुरू की. जहां 1 सितंबर को ठेंगाटोला खार धमना नदी में रामजी बैगा की सड़ी गली लाश पानी में तैरते हुए मिली थी. मृतक के शरीर को गमछे में पत्थर डालकर शव को दबाने की कोशिश किया गया था. हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पत्नी मंती बाई और बिसराम बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मृतक रामजी और पत्नी मंती बाई की चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ था. पत्नी मंती बाई और जीजा बिसराम बैगा दोनों मिलकर रामजी बैगा की हत्या कर दी थी और गुनाह को छुपाने के लिए लिए ठेंगाटोला खार धमना नदी में गमछा में पत्थर लादकर भाग गए थे. पत्नी और जीजा के बीच प्रेम संबंध था. दोनों के प्रेम के बीच रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल, मामले में पुलिस ने जीजा बिसराम बैगा और मंती बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button