WHO रिपोर्ट: 21 करोड़ भारतीय हैं हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में, क्या आप भी जोखिम में हैं?
केवल 17% मरीजों का BP नियंत्रित, समय पर इलाज न मिलने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर का खतरा।

नई दिल्ली। भारत में हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नई रिपोर्ट के अनुसार, देश में 21 करोड़ से ज्यादा वयस्क (30-79 साल) इस बीमारी से प्रभावित हैं। यह देश की कुल आबादी का लगभग 30% है।
शर्त यह है कि ज्यादातर लोग अपनी स्थिति से अनजान हैं। केवल 39% लोग जानते हैं कि वे High BP से पीड़ित हैं और 83% मरीजों का ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं है। समय पर इलाज न मिलने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, आंखों की समस्या और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
वैश्विक स्थिति:
2024 में दुनिया भर में 140 करोड़ लोग High BP से प्रभावित थे, जो विश्व की 34% आबादी है। हर पांच में से केवल एक व्यक्ति ही दवा या जीवनशैली सुधार के जरिए इसे नियंत्रित कर पाता है। WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस के अनुसार, हर घंटे 1,000 से ज्यादा लोग High BP से जुड़ी बीमारियों के कारण मर रहे हैं।
इलाज तक पहुंच में बाधाएं:
-
गरीब देशों में दवाओं की उपलब्धता केवल 28%, जबकि अमीर देशों में 93%।
-
कमजोर नीतियां, महंगी दवाएं, डॉक्टरों की कमी, जांच उपकरणों और सप्लाई चेन की समस्याएं।
सफलता की मिसालें:
-
बांग्लादेश: कंट्रोल रेट 15% से बढ़कर 56% (2019-2025)।
-
फिलीपींस: WHO हार्ट पैकेज को गांवों तक पहुंचाया।
-
दक्षिण कोरिया: 2022 में सस्ती दवाओं के जरिए कंट्रोल रेट 59%।
भारत की उपलब्धि:
भारत ने High BP नियंत्रण में सुधार किया है। 2018-2019 से सरकारी क्लीनिकों में मुफ्त जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पहले केवल 14% मरीजों का BP नियंत्रित था। अब, पंजाब और महाराष्ट्र में 70-81% मरीजों का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है, और औसत सिस्टोलिक BP 15-16 mmHg कम हुआ।
WHO की चेतावनी और बचाव:
WHO ने सभी देशों से अपील की है कि High BP नियंत्रण को स्वास्थ्य योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। सही कदम उठाने से लाखों मौतें रोकी जा सकती हैं और आर्थिक बोझ कम हो सकता है।
बचाव के तरीके:
-
नमक कम करें और संतुलित आहार लें।
-
नियमित व्यायाम करें।
-
समय-समय पर ब्लड प्रेशर जांच करवाएं।
-
डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लें।
समय पर इलाज और सही जीवनशैली अपनाने से हाई ब्लड प्रेशर से बचाव संभव है और जीवन लंबे समय तक स्वस्थ बना रह सकता है।


