देश

मुस्लिम महिलाओं की ‘फर्टिलिटी रेट’ अधिक: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्यों बोला ऐसा, जानें पूरा मामला – Giriraj singh

Giriraj singh On Population Control Policy: विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मुस्लिम महिलाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ ऐेसा कह दिया, जिससे हंगामा मचना तय है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं (muslim women) की ‘फर्टिलिटी रेट’ (Fertility rate) हिंदू महिलाओं (hindu women) से अधिक है। इससे सामाजिक विषमता फैल सककती है। इसके लिए कड़े कानून की वकालत की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश के कितने जिलों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई, बौद्ध हो या जैन… देश में 147 जिले ऐसे हैं जहां की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू महिलाओं की फर्टिलिटी रेट कम है और मुस्लिम महिलाओं की फर्टिलिटी रेट लगभग सवा फीसदी अधिक है। इस वजह से यह देश में एक सामाजिक विषमता का भी सवाल है कि अब एक कड़ा कानून लाने की जरूरत है।

बता दें कि जनसंख्या कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक दिन पहले बुधवार (10 जुलाई 2024) को गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी (One Child Policy) न लाया होता तो वहां की जनसंख्या अनियंत्रित हो जाती। जनसंख्या नियंत्रण की नीति को लेकर केंद्र मंत्री ने कहा था कि देश में एक ऐसे ही कानून की जरूरत है, जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब पर समान रूप से लागू हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button