छत्तीसगढ़

बिलासपुर: हुक्का का सामान बेंचने वाले 2 व्यापारी गिरफ्तार, 2.5 लाख से अधिक का माल जब्त…

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने शहर की दो दुकानों में दबिश देकर हुक्का के सामान समेत 2 व्यापारियों को धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 57 हजार का सामान जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के अग्रसेन चौक और सीएमडी चौक के पास अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर बेचा जा रहा है. इस पर पुलिस की टीम ने सीएमडी चौक हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर प्रदीप वाधवानी निवासी पुराना बस स्टैंड को पकड़ा. उसके कब्जे से हुक्का पीने में उपयोग की जाने वाली सामग्री जब्त को गई.

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके घर में और सामान रखा है. तलाशी लेने पर घर के आंगन में रखे कार्टूनों से अलग अलग ब्रांड के हुक्का फ्लेवर समेत 2 लाख 57 हजार का सामान जप्त किया गया. इसी तरह अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान सेंटर में दबिश देकर संचालक पवन गुप्ता निवासो राजकिशोर नगर से हुक्का पीने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और फ्लेवर जब्त किया गया है.

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कारवाई की गई और न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button