छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार:3 चोर और ATM से लाखों पारः पैसा डालने वाला ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, मामला जानकर चकरा जाएगा सिर, SSP ने किया खुलासा

बलौदाबाजार. हथबंद में एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले 3 युवकों को हथबंद पुलिस ने सायबर सेल की मदद से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम 6 लाख 66 हजार 800 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है.

वहीं पुलिस ने आगे बताया कि, घटना का प्रमुख आरोपी युवराज चंद्राकर है, जो एटीएम में पैसा डालने का काम करता है. जिसने अपने 2 साथी शुभम यादव और शुभम महावर को एटीएम लॉकर की चाबी और पासवर्ड बताया था. जिसके बाद दोनों आरोपियों ने एटीएम पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. लूट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button