देश
Solan Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा, भारी बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी

Solan Cloudburst Himachal Weather Updates IMD Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाना शुरू कर दिया है. भारी बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी बीच सोलन से खबर आई है कि यहां बादल फटने से दो घर बह गए हैं. जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई है और तीन लोग अभी भी लापता हैं. जानकारी के मुताबिक ये हादसा सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल के ममलीग उप-तहसील के जदों गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1.30 बजे बादल फट गए. जिसमें दो घर और एक गौशाला बह गई. इस घटना में मारे गए 7 लोगों में से चार के शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं. जबकि अन्य लोगों के शवों की तलाश की जा रही है. वहीं तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं



