देश

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल,13 नेता बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री, देखें सूची

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (17 अक्टूबर) को सीएम पद की शपथ लेंगे। सैनी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम शिरकत करेंगे। इसे लेकर सुरक्ष का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वहीं शपथ ग्रहण से पहले संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है। सैनी कैबिनेट में 13 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 14 विधायक कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, जिसमें अधिकतम 13 कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी जा सकती हैय़ खबर है कि सभी कैबिनेट मंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे। इसमें दो दलित, दो जाट, एक ब्राह्मण, एक बनिया, एक अहीर, एक पंजाबी और एक खत्री समाज से आने वाले चेहरे को जगह दी गई है।

संभावित कैबिनेट मंत्रियों की सूची

1.घनश्याम दास अरोड़ा (खत्री)
2.अनिल विज (पंजाबी)
3.कृष्ण पवार (दलित)
4.कृष्ण कुमार बेदी (दलित)
5.आरती राव नरबीर (अहीर)
6.रणबीर सिंह गंगवा (ओबीसी)
7. विपुल गोयल (बनिया)
8.मूलचंद शर्मा (ब्राह्मण)
9.महिपाल ढांडा (जाट)
10.सुनील सांगवान (जाट)

नायब सैनी को चुना विधायक दल का नेता

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी पर फिर से भरोसा जताते हुए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button