देश

Dehradun Road Accident: राजधानी में दर्दनाक हादसा.. कंटेनर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां कंटेनर और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं, एक का हालत गंभीर बताई जा रही है। जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं।

बताया जा रहा है, कि हादसा देर रात करीब ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ है। यहां कार में एकसाथ लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई है। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम बताई जा रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुई कार भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच लोगों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा।

इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई, उनमें गुनीत D/O तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल D/O पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी D/O तुषार सिंघल (20) शामिल है। ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं। इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई, उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल S/O सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन S/O तरुण जैन (24) के रूप में हुई है। इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे। वहीं, घायल युवक की पहचान सिद्धेश अग्रवाल S/O विपिन कुमार अग्रवाल (25) के रूप में हुई है, जो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button