छत्तीसगढ़

Raigarh News: अनियंत्रित एम्बुलेंस मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकराई , चालक की मौत

रायगढ़, 24 अगस्त 2023। रायगढ़ जिले के तमनार से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां, एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों जा टकराई इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सुचना मिलते ही SDOP दिपक मिश्रा समेत तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तमनार के बस स्टैंड चौक के पास यह हादसा 3.30 बजे हुआ है। एम्बुलेंस चालक ने जैसे ही वाहन चालू किया तभी अचानक चालक ने एम्बुलेंस से नियंत्रित खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर मे़डिकल स्टोर के सीढ़ियों से जा टकराई हादसे में वाहन चालक कमल दास महंत (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDOP दिपक मिश्रा समेत तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button