छत्तीसगढ़

रायपुर: रोटरी कॉस्मोपोलिटन शाइन 2023 का भव्य आयोजन,100 स्कूलों के 2500 से भी ज़्यादा बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

रायपुर. रोटरी कोस्मोपोलिटन का स्कूली बच्चों का विशेष वार्षिक कार्यक्रम शाइन-2023 महाराजा अग्रसेन कॉलेज समता कॉलोनी मे आयोजित किया गया. रोटरी कॉस्मोपोलिटन द्वारा शाइन 2023 का भव्य आयोजन मैक कॉलेज में किया गया. क्लब प्रेस्डैंट रविन्द्र सिंह सीरे और प्रोग्राम चेरमेन सौरभ अग्रवाल, साकेत सिंघानिया, शुभांकर रंजन गुप्ता ने बताया कि मिडिल और हायर ग्रुप की प्रतियोगिताएं जैसे योगा, रॉक बैंड, वाद विवाद, ग्रुप डांस, चैस, ग्रुप डांस , एक्सटेम्पोर, ग्रुप डिस्कशन, सीक्रेट सुपर स्टार, स्टोरी लेखन और अन्य रोचक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिनमे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया. शहर भर से आए 100 स्कूलों के 2500 से भी ज़्यादा बच्चों पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.

वहीं ग्रुप डांस के 60 से भी ज़्यादा डांस प्रोग्राम ने दर्शकों का मन मोह लिया. जन्माष्टमी उत्सव, शिक्षक दिवस और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्यों ने दर्शकों मे उत्साह भर दिया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सचिदानंद शुक्ल, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रहे.

उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने छात्र जीवन की उत्साहवर्धक बातें साझा की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया. आयोजन में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए दानी फ़ाउंडेशन से अजय दानी, अध्यक्ष राज्य स्कूल अशोसिएशन राजीव गुप्ता, आंजनेय विश्विद्यालय से अभिषेक अग्रवाल, कार्यक्रम मे मौजूद रहें. रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कोस्मोपोलिटन से मनोज अग्रवाल, अभिषेक सरावगी, कॉस्मो दिवाज़ से रिची अग्रवाल, शैलजा जैन और कॉस्मो इनर व्हील कोपल सरावगी, अंबिका अग्रवाल और साथ सभी क्लब मेम्बर्स ने कार्यक्रम मे सभी भाग लेने वाले बच्चों का स्वागत किया है. स्कूल ऑफ़ द स्कूल का अवार्ड दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिला. स्कूल ऑफ़ द स्कूल का रनर अप होलीहार्ट स्कूल कबीर नगर, स्कूल ऑफ़ द स्कूल सेकंड रनर अप राजकुमार कुमार कॉलेज को दिया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button