देश
West Bengal Dengue Outbreak: पश्चिम बंगाल में डेंगू से हाहाकार, केंद्र ने बंगाल से रक्तदान शिविर आयोजित करने की सलाह दी
West Bengal Dengue Outbreak: पश्चिम बंगाल में डेंगू की भयावह स्थिति के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को प्लेटलेट्स का पर्याप्त स्टोरेज रखने के लिए बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्रालय ने अपनी सलाह में राज्य सरकार को किसी भी उभरती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त अस्पताल बेडों समेत बुनियादी ढांचे को तैयार रखने की भी सलाह दी।



