देश

अमेरिका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, यूएन को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिन के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। 21 सितंबर को वे Delaware में QUAD की बैठक में भाग लेंगे। 22 सितंबर को New York में Diaspora Summit में भारतवंशियों को सम्बोधित करेंगे। टॉप की अमेरिकी कंपनियों के मालिकों की roundtable में भी हिस्सा लेंगे। 23 सितंबर को New York में UNGA में Summit of the Future को सम्बोधित करेंगे। Sidelines पर कई देशों के नेताओं से मुलाक़ात का भी कार्यक्रम है।

छत्तीसगढ़ की​ विष्णुदेव सरकार आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने वाली है। जी हां नवरात्रि से पहले एक बार साय सरकार खुशियों का पिटारा खोलने जा रही है। दरअसल आज सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिनस्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक आज दोपहर 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।

कोलकाता के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 20 सितम्बर को इंडस्ट्री मीट होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कोलकाता में उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। जीआईएस में देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपी में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। इस मीट में 8 देशों के कॉन्सुलेट (वाणिज्य दूतावास) और 400 उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ-साथ एमपी एसआईडीसी का ज्यादा फोकस माइनिंग और होजरी इंडस्ट्रीज पर है। इसका मकसद पश्चिम बंगाल और एमपी के बीच निवेश के अवसरों को बढ़ावा देते हुए व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button