भिलाई: नेहरू नगर में पिछले दिनों पहले हुई चोरी के मामले में सुपेला पुलिस और आईसीयू की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नेहरू नगर के सूने मकान में 60 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरात चुराए थे। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी को महाराष्ट्र में छोड़ गुजरात चला गया था।गुजरात में आरोपी के मिलने की खबर के बाद सुपेला थाना पुलिस और एक्स की टीम गुजरात रवाना हुई और आरोपी को सूरत से धर दबोचा। आरोपी के पास से 3 लाख रुपये कीमत की गाड़ी जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और यह अपने साथी के साथ गाड़ी में घूम कर बड़े मकान और बंगलो को निशाना बनाता था।
Related Articles
बलरामपुर: निरीक्षण पर निकले कलेक्टर के काफिले को ग्रामीणों ने रोका, तो इधर नाराज CEO ने निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर अधिकारी को जारी किया शो कॉज …
July 25, 2024
CG में शूट होगी आपातकाल पर वेबसीरीज:सुधीर मिश्रा करेंगे डायरेक्ट, 70 के दशक की दिल्ली बनेंगे रायगढ़, रायपुर जैसे शहर; लोकेशंस तय
February 12, 2023
