क्राइमछत्तीसगढ़

भिलाई: सूने मकान पर चोरों ने लगाई सेंध, अंतर्राज्यीय चोर को किया गिरफ्तार, जब्त किए 3 लाख रुपये की गाड़ी

भिलाई: नेहरू नगर में पिछले दिनों पहले हुई चोरी के मामले में सुपेला पुलिस और आईसीयू की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नेहरू नगर के सूने मकान में 60 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरात चुराए थे। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी को महाराष्ट्र में छोड़ गुजरात चला गया था।गुजरात में आरोपी के मिलने की खबर के बाद सुपेला थाना पुलिस और एक्स की टीम गुजरात रवाना हुई और आरोपी को सूरत से धर दबोचा। आरोपी के पास से 3 लाख रुपये कीमत की गाड़ी जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और यह अपने साथी के साथ गाड़ी में घूम कर बड़े मकान और बंगलो को निशाना बनाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button