CG Election Result 2023: इन 24 विधायकों की सरकारी सुविधाएं बंद, आलीशान बंगलों से भी करना पड़ेगा टाटा-बाय-बाय, जानें वजह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को मतगणना होनी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में दर्ज मतों की गणना के लिए औसतन 14 टेबल लगेंगी। मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर गणना चक्र तय होंगे। डाक मत पत्रों की गिनती के लिए अलग टेबल होगी। वहीं एक दिसंबर से 24 विधायकों को सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।टिकट नहीं मिलने वाले विधायकों के लिए सरकारी सुविधाएं बंद होंगी।
बताया जा रहा है कि चुनाव नहीं लड़ने वाले विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने नो-ड्यूज कराने की सूचना दे दी है। इसमें बताया गया है कि एक दिसंबर से उन्हें सरकारी बंगला और आवास भत्ता की पात्रता नहीं होगी क्योंकि वह अब पूर्व विधायक हो चुके हैं। इस वजह से उन्हें 1 दिसंबर को आलीशान सरकारी बंगला खाली करना होगा। चुनाव नियमानुसार नई विधानसभा गठित होने से पहले पूर्व विधायकों को बंगला खाली करना पड़ता है।
