2 बजे से शुरू होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का होगा ऐलान….
रायपुर। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर छत्तीसगढ़वासियों का आज इंतजार खत्म होगा। प्रदेशवासियों को आज उनके नए मुखिया का नाम पता हो जाएगा। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक है, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, जिसके लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
बता दें कि 12 बजे की बजाए अब 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगीसूत्रों के मुताबिक आज शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडवीया, नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटें जीत कर बहुमत में सत्ता में वापस लौट आई है। चुनाव परिणाम के बाद अब CM चेहरे के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारे चर्चाओं से गुलजार हैं।
सूत्रों के मुताबिक आज शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडवीया, नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटें जीत कर बहुमत में सत्ता में वापस लौट आई है। चुनाव परिणाम के बाद अब CM चेहरे के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारे चर्चाओं से गुलजार हैं।

