छत्तीसगढ़

Collector Issued Notice: सरकार बदलते ही एक्शन मोड में आया प्रशासन, सरकारी विभाग के 67 कर्मियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस…

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद 67 कर्मियों को नोटिस जारी हुआ। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने कर्मचारियों को समय से 15 मिनट पहले पहुंचने को निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारी समय से पहले नहीं पहुंचे, जिसके बाद कलेक्टर ने अनुशासन पालन नहीं करने पर 67 कर्मियों को नोटिस दे दिया।टोप्पो ने जानकारी दी कि विगत दिनों बैठक लेकर कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी कार्यालय प्रमुख को इसके लिए ताक़ीद भी किए थे। इसके बावजूद समय पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारी को फटकार लगाई गई और भविष्य में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई। वहीं टोप्पो ने बताया कि अधिकारियों- कर्मचारियों को कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे उपस्थित होकर अपरान्ह 5.30 बजे तक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button