छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीसरे वित्तमंत्री बने ओपी चौधरी, बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा अब हम सुधारेगें वित्तीय स्थिति, विभाग बंटवारे के बाद मंत्रियों की प्रतिक्रिया..देखें

रायपुर। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है ।वित्त मंत्री बनाए जाने पर ओपी चौधरी ने कहा मैं ईमानदारी और मेहनत से काम करूंगा। कांग्रेस ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को खराब किया है। हम प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारेंगे। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बन गई है। केंद्र सरकार से हमें मदद मिलती रहेगी। ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने शराब, खनिज, आबकारी में लूट की है।

बता दें कि पूर्व आईएएस ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ के तीसरे फायनेंस मिनिस्टर बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री बनने वाले वो तीसरे विधायक हैं। छत्तीसगढ़ में 20 साल बाद किसी मंत्री को वित्त विभाग दिया गया है। इससे पहले कोरिया के राजा रामचंद्र सिंहदेव पहले वित्त मंत्री थे। वे छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल में प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री थे। उनके बाद ओपी चौधरी को तीसरा वित्त मंत्री बनाया गया है।

पूर्व सीएम रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल में यह विभाग उन्हीं के पास था। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के 5 साल के कार्यकाल में भी यह विभाग उन्हीं के पास रहा। पहली बार छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस मंत्रिमंडल के बंटवारे में यह विभाग सीएम के प्रोफाइल से हटाकर किसी मंत्री को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button