देश

Mumbai News: देहव्यापार का भंडाफोड़: होटल में फिल्म प्रोड्यूसर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, एक्ट्रेस सहित चार युवती पकड़ाई…

मुम्बई। महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुम्बई के ठाणे में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मुम्बई पुलिस ने फिल्म प्रड्यूसर सहित 4 युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए युवतियों में एक्ट्रेस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि फिल्म प्रड्यूसर इन युवतियों से पहले तो एक्स्ट्रा पैसे कमाने का लालच देता था, फिर उनसे जबरदस्ती देहव्यापार कराता था।

जानकारी के मुताबिक, भायंदर शहर के एक लग्जरी होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल से फ़िल्म प्रोड्यूसर सोलोमन रत्नामय्या नारकंथेल 54 वर्ष और उसके सहयोगी चंद्रराज उर्फ मिशेल डेविड को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चार युवतियों को भी छुड़ाया गया। पकड़ी गई युवतियों में एक्ट्रेस भी शामिल है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 370(2)(3) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी सोलोमन रत्नामय्या हिंदी फिल्मों, टीवी सीरियल,वेब सीरीज में काम करने वाली ऐक्ट्रेस को एक्स्ट्रा कमाने का लालच देकर इस धंधे में धकेल देता था। फिलहाल आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मालूम हो कि नवंबर 2023 में भी एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। इस रैकेट को होटल के जरिए मुंबई के मलाड में रहने वाली एक लड़की चला रही थी, जिसकी उम्र महज 17 साल थी। पुलिस ने यहां से चार लड़कियों को छुड़वाया था, जिनसे देहव्यापार कराई जा रही थी। रिहा कराई गई लड़कियों में दो बिहार और एक नेपाल की रहने वाली थी। साल 2021 में ठाणे के पाचपाखडी इलाके के एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारकर दो फिल्म एक्ट्रेस, दो महिला एजेंट और एक दलाल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button