छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश संयुक्त सचिव ने दिया इस्तीफा, 30 सालों पार्टी में थे सक्रिय

जांजगीर-चांपा: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संयुक्त प्रदेश सचिव रवि पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र भेजा है। कांग्रेस नेता रवि पांडेय 30 सालों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय थे। NSUI और युवा कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button