Kanwar Yatra: कांवड़ियों के तांडव का वीडियो वायरल, रिक्शा चालक पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे, जानें मामला…

मुजफ्फरनगर। सावन मास के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं मुजफ्फरनगर के बाद अब उत्तराखंड के रुड़की से कांवड़ियों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ कांवड़िए हाथ में डंडा लिए ई-रिक्शा को तोड़ते फोड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कांवड़ियों ने ई-रिक्शा के ड्राइवर की भी तबीयत से पिटाई कर घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित का कसून इतना था कि उसका ई-रिक्शा एक कांवड़ यात्री से टच हो गया था। घायल को उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि मूल रूप से ताल्हेडी बुजुर्ग थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला संजय काफी समय से ग्राम लिब्बाहरेड़ी में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहते हुए ई रिक्शा चलाता है, जिससे वह अपना वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।
https://twitter.com/darab_farooqui/status/1815790918324425105?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1815790918324425105%7Ctwgr%5Ee93ddcc90c37f8b95bdedc23d571b503203c678e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fcountry%2Fin-roorkee-kanwariyas-thrashed-rickshaw-driver-with-sticks-2627094.html

