Governor Ramen Deka Shapath Grahan: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका का शपथ ग्रहण, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा दिलाया शपथ

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका आज 10वें राज्यपाल के रूप में राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। जिसके लिए पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है और अब दिग्गज मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ से पहले रामेन डेका ने आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद अब राजभवन पहुंच गए हैं।
Governor Ramen Deka Shapath Grahan LIVE आपको बता दें कि मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका अपनी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। नए राज्यपाल रमेन डेका अब कुछ ही देर में राजभवन में प्रदेश के 10वें राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे।
रायपुर पहुंचने के बाद मनोनीत राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नये स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

