क्राइमछत्तीसगढ़

UP के चोर, CG जगदलपुर में कांडः 2 शातिर ने ज्वेलरी दुकान से 12 सोने की चेन की पार, फिर उत्तरप्रदेश से आरोपियों को घसीट लाई पुलिस…

जगदलपुर. जिले में बीते दिनों ज्वेलरी दुकान में हुई उठाईगिरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी और प्रयागराज से पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुई सोने की चेन बरामद की है.

बता दें कि, बीते 5 मई को अज्ञात चोरों ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम देते हुए देवेंद्र ज्वेलर्स से 12 सोने की चेन का एक गुच्छा पार कर दिया था. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. शातिर चोरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए जिस दुपहिया वाहन का उपयोग किया था, वह भी चोरी का है. एक हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद बस्तर पुलिस ने इस मामले में जिन चोरों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button