देश

बिहार: गजब…डॉक्टर साहब! डिलीवरी के बाद घर जाते ही महिला को होने लगा पेट दर्द, प्राइवेट अस्पताल में दिखाया तो पता चला सरकारी डॉक्टरों ने कर दिया था बड़ा कांड

Government Doctor left a towel in the woman stomach: बिहार (Bihar) के जहानाबाद (Jehanabad) से सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने महिला की डिलीवरी के बाद उसके पेट में तौलिया छोड़ दिया (left a towel in the woman stomach after delivery) और टांका भी लगा दिया। टांका लगाने के बाद डॉक्टरों ने महिला और नवजात को अस्पताल से छु्ट्टी भी दे दी। महिला, जब घर पहुंची तो उसे पेट में असहनीय दर्द होने लगा। इसके बाद महिला ने प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। इसके बाद डॉक्टरों ने जो कहा उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। नाराज लोगों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

दरअसल जहानाबाद के सदर अस्पताल में 25 जून को गौरापुर की खुशबू की डिलीवरी हुई थी। टांका लगाने के बाद डॉक्टरों ने महिला और नवजात को अस्पताल से छु्ट्टी भी दे दी। जब खुशबू बच्चे के संग अपने घर पहुंची तो उसके पेट में तेज दर्ज होने लगा।

24 घंटे बाद भी महिला का पेट दर्द ठीक नहीं हुआ तो परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया। जब परिजन महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर प्राइवेट क्लिनिक के डॉक्टर के पहुंचे तो उन्होंने जो बताया वह जानकर परिजन भी हैरान रह गए। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखकर बताया कि पेट के अंदर कुछ है। डिलीवरी के बाद करीब 10 दिनों के बाद रविवार को प्राइवेट क्लिनिक में खुशबू के पेट का फिर से ऑपरेशन किया। इस दौरान खुशबू के पेट से एक तौलिया निकला।

मामले पर पर्दा डालने में जुटा अमला

इसके बाद परिजनों ने इस तौलिया को सदर अस्पताल के डॉक्टरों को दिखाया और जमकर बवाल काटा। वहीं सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि अगर इस तरह की बात है तो हम फिर से उस मरीज का ऑपरेशन करने के लिए तैयार है।

अब सवाल यह उठता है कि एक बार नहीं दो बार महिला के पेट का ऑपरेशन कराया गया अब तीसरे बार की चर्चा डॉक्टर साहब क्यों कर रहे हैं यह बात तो समझ से परे हैं। डॉक्टर साहब की यह बात किसी को समझ में नहीं आ रही है। वो सिर्फ सच पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे हैं।Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़, 100 लोगों की हत्या, पीएम हसीना बोलीं- ये छात्र नहीं, आतंकवादी हैं

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button