देश

बिहार में JDU-BJP की सरकार बनना तय! नीतीश कुमार आज दे सकते हैं इस्तीफा

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। जेडीयू और आरजेडी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी खबर सामने आ रही है कि अब आरजेडी और विपक्षी गठबंधन इंडिया को जोर का झटका लगने वाला है। दरअसल, राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में तल्खी बढ़ गई है। पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दूरी दिखी भी। इसमें CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी शामिल हुए, डेढ़ घंटे साथ भी रहे। दोनों बिना आपस में बातचीत के निकल गए। सूत्रों के मुताबिक, JDU के सभी विधायकों को शाम तक पटना बुलाया गया है। उधर, भाजपा ने अपने विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। पटना में भाजपा विधायक रात से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button