देश

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, कई घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस बडगाम जिले में जा रही थी तभी बस खाई में जा गिरी। इस कारण 3 जवानों की मौत हो गई और 32 जवान घायल हो गए। इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि बडगाम में ब्रेल वाटरहेल इलाके में बस हादसे का शिकार हुई है। अचानक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button