छत्तीसगढ़

बीजापुर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

बीजापुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसका सा​थी घायल हो गया। घटना बीजापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर महादेव घाट में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृत युवक का नाम लक्षमैया तालाड़ी, उम्र 35 वर्षीय है, जो भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। घायल भी उसी गांव का है।

एक्सीडेंट की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटी है। बता दें बीजापुर में बीते 2 दिनों में 3 एक्सीडेंट हुए, जिसमें दो की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button