Budget 2025 Expectations : ‘मिडिल क्लास के लोन माफ किए जाएं’: अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, क्या निर्मला सीतारमण देंगी राहत?

Union Budget 2025 Expectations : 1 फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। यह उनका 8वां बजट होगा। इस बजट पर टैक्सपेयर्स से लेकर किसान, महिलाएं, इंडस्ट्री आदि की नजरें टिकी हैं।
बजट में इनके लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। माना जा रहा है कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। वहीं कई इंडस्ट्री को ज्यादा बजट आवंटित कर उन्हें बूस्ट दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस बार बजट में रेलवे पर फोकस बढ़ सकता है। सरकार नई ट्रेनों के बारे में ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही रेलवे के आवंटन भी बढ़ाया जा सकता है। इससे रेलवे के अटके प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी।
बजट 2025 से हर सेक्टर की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस बीच इंडियन हेल्थ सेक्टर भी आस लगाए बैठा है। स सेक्टर को उम्मीद है कि बजट में सरकार ऐसे फैसले लेगी, जिनसे ज्यादा से ज्यादा लोग बीमा पॉलिसी लेने के लिए उत्साहित होंगे। हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST घटाकर और सेक्शन 80D के तहत टैक्स में छूट देकर ऐसा किया जा सकता है। साल 2024 में भारतीय इंश्योरेंस कंपनियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कुछ कंपनियों ने अच्छा मुनाफा कमाया, जबकि कुछ को नुकसान हुआ है।
वहीं अगर टेक सेक्टर की बात करें तो फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सरकार एग्रीकल्चर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अपना फोकस बढ़ा सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम में इजाफा कर सकती है।



