छत्तीसगढ़रायगढ़

सचिन पायलट आज रायगढ़ दौरे पर, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान करेंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर रायगढ़ और कोरबा सहित 8 जिलों में रैलियों और पदयात्राओं में भाग लेंगे।

रायपुर। कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर आज रायगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके आगमन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। पायलट ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में 8 जिलों में रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों और पदयात्राओं में हिस्सा लेंगे।

सचिन पायलट 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे।

  • रायगढ़: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा।

  • शाम 5.30 बजे कोरबा के लिए रवाना, रात्रि 7.30 बजे कोरबा में रैली और हस्ताक्षर अभियान।

17 सितंबर का कार्यक्रम:

  • सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर रवाना।

  • 11.30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम।

  • दोपहर 12 बजे रतनपुर से तखतपुर; 12.30 बजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’।

  • दोपहर 2 बजे तखतपुर से मुंगेली; 2.30 बजे मुंगेली में रैली और पदयात्रा।

  • शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा; 4.30 बजे बेमेतरा में रैली।

  • शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव; रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे।

इस दौरे के दौरान सचिन पायलट की मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ा है। रैलियों और पदयात्राओं के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर पायलट पार्टी के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे।

Related Articles

Back to top button