अचानक बदले 12 अफसर… रातों-रात जारी हुआ ट्रांसफर आदेश, थानों में मचा हड़कंप
3 बने चौकी प्रभारी, एक भेजा गया रक्षित केंद्र… कानून-व्यवस्था कसने के बीच बड़ा फेरबदल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग के भीतर अचानक हुए बड़े फेरबदल ने हलचल मचा दी है। सहायक उपनिरीक्षक स्तर के 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी होते ही महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में जहां तीन पुलिसकर्मियों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं एक को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, संजय यादव को चौकी प्रभारी सलका से थाना झिलमिली भेजा गया है। वहीं गुड्डू कुमार को थाना विश्रामपुर से चौकी प्रभारी सलका की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष सिंह को चौकी प्रभारी करंजी से चौकी प्रभारी खेड़ी बनाया गया है, जबकि विशाल मिश्रा को थाना विश्रामपुर से चौकी करंजी स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में कृष्ण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खेड़ी से रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है। अशोक साहू को रक्षित केंद्र से थाना विश्रामपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि विवेकानंद सिंह को रक्षित केंद्र से थाना भटगांव स्थानांतरित किया गया है।
हरिशंकर तिवारी को थाना प्रतापपुर से थाना विश्रामपुर भेजा गया है। नंदलाल को थाना भटगांव से थाना विश्रामपुर में पदस्थ किया गया है। सिप्रियन टोप्पो को रामानुजनगर से थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है। विनोद कुमार को चौकी रेवटी से थाना चंदौरा भेजा गया है, वहीं मानिक चंद को चौकी लोटरी से थाना भटगांव में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।
पुलिस प्रशासन के इस अचानक फैसले को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, लेकिन जिस तरह से यह आदेश अचानक जारी हुआ, उसने विभाग के भीतर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।


