Priyanka Gandhi in Bastar: BJP पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहा – भाजपा कार्यकाल में हुए खूब भ्रष्टाचार, गोंडी बोली में किया सबको नमस्कार …
रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जगदलपुर में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई हैं. कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रियंका गांधी राज्य सरकार के किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया और भाजपा पर जमकर बरसीं. प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने भाजपा के ऊपर भी भरोसा किया था लेकिन वह भरोसा उन्होंने नहीं रखा, उनके कार्यकाल में खूब भ्रष्टाचार हुए. प्रियंका गांधी ने मंच से आपने संबोधन से पहले गोंडी में सबको नमस्कार करते हुए अपनी संबोधन को शुरू किया.
प्रियंका गांधी ने कहा, आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे सुनने आई हैं मुझे पता है कि गांधी परिवार से आप सभी का नाता है. इसी वजह से आप सभी गांधी परिवार पर भरोसा करते हैं. आप हम पर भरोसा करते हैं, आप जानते हैं कि सरकार हमारी बनेगी तो हम विकास करेंगे.

