छत्तीसगढ़

आदतन अपराधी मेैडी उर्फ रितेश निखारे अपने साथी गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव व सहयोगी रूपेश दुबे सहित मुंगेली पुरान गाँव से गिरफ्तार

 

■ *आदतन अपराधी मेैडी उर्फ रितेश निखारे अपने साथी गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव व सहयोगी रूपेश दुबे सहित मुंगेली पुरान गाँव से गिरफ्तार ।*

■ *मध्य रात्रि ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा दिया गया रेड कार्यवाही को अंजाम, पुलिस से बचने संत्री लगाकर रखा था आरोपीयों ने फार्म हाउस में।*

■ *संत्रियो ने पुलिस के आने की भनक पाकर आंख में सर्च लाइट चमकाकर शोर मचाकर सचेत कर दिया था मैडी व गोलू को।*

■ *मध्य रात्रि अंघेरे में 20 एकड के घने गन्ने के खेत से सुझबुझ व हिकमत अमली से तलाश कर करीब 02 किलो मीटर पीछा करने बाद पकडे गये आरोपी।*

■ *पुर्व में जिला बदर हो चुका है जिलाबदर अवधि समाप्त होने पर वापस आकर मुख्य आरोपी, गैग बनाकर करता है रंगदारी।*

■ *मैडी व गोलू को भगाने व छुपाने में सहयोग करने वाला साथी रूपेश दुबे भी है आदतन अपराधी।*

■ *ए.सी.सी.यु. बिलासपुर की कार्यवाही, मजबूत सूचना तंत्र रहा सफलता का साथी।*

■ *आज दिनाॅक 10.05.23 को गिरफ्तार किये गये 03 आरोपीयो सहित गिरफ्तार किये गये आरोपीयों की संख्या हुई कुल 09 कुछ की तलाश जारी।*

◆ *गिरफ्तार किए गए आरोपियों का मोबाइल प्राप्त किया गया है जिसका अध्ययन जारी है मोबाइल अध्ययन के आधार पर अन्य लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।*

थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमंाक 135/23 धारा 147, 148, 294, 506, 323, 307, 120 (बी) भा.द.वि. 25, 27 आम्र्स एक्ट एवं धारा 3(2)(5) एवं 3(2)(5-ए) अनुसुचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम।

*नाम गिरफ्तार आरोपी:-*
01. मैडी उर्फ रितेश निखारे पिता रवि निखारे उम्र 33 वर्ष सा. ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. राजीव गांधी चैंक के पास कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. रूपेश दुबे पिता मनहरण लाल दुबे उम्र 35 वर्ष सा. ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
दिनाॅक गिरफ्तारी:- 10.05.2023।

विवरण:-

मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनाॅक 06.05.23 को सूचक नवीन गोस्वामी थाना तारबाहर मंे एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने दोस्त भास्कर वर्मा को लेने दिनाॅक 06.05.23 के रात्रि 1.30 बजे करीब हैवन्स पार्क होटल गली के पास गया था इसी समय 02 कार व 03 मोटर सायकल में करीब 10 से 15 लोग ईक्कठे आकर इसके दोस्त भास्कर वर्मा को एकराय होकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से बेस स्टीक जिसमें कांटातार लगा था एवं चाकू तथा सायकल से बने लोहे के धारदार हथियार से सभी लोग प्राणघातक वार कर चांेट पहॅुचाये इसी बीच मैडी व सिद्धार्थ शर्मा अपने दोस्तो को चिल्लाकर बोले की भास्कर मर गया हेै बोलकर अपने कुछ हथियार एक नीले रंग का रेडमी फोन छोडकर भाग गये, तब सूचक अपने दोस्तो को फोन कर बुलाया और सभी मिलकर भास्कर वर्मा को उठाकर अपोलो अस्पताल ले जाकर भर्ती किये रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में उपरोक्त प्रकरण दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

*घटना की सूचना श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) को दी गई जिन्होने मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण बिलासपुर श्री राहुल देव शर्मा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल को अग्रिम विवेचना करने के निर्देश दिये* जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश प्राप्त होने पर ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वेैषणव ने सभी आरोपीयो की गिरफ्तारी धरपकड करने ए.सी.सी.यु. से टीम तैयार कर सभी आरोपीयों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया इसी कडी मंे दिनाॅक 07.05.23 को मामले में 06 आरोपी सिद्धार्थ शर्मा, फरीद अहमद, आयुष मराठा, एम. वरूण, निकेत शर्मा उर्फ प्रिंस शर्मा, काव्य गढेवाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है उपरोक्त 06 आरोपी केन्द्रीय जेल बिलासपुर में परिरूद्ध है।

घटना बाद से मामले का मुख्य आरोपी मैडी उर्फ रितेश निखारे अपने अन्य साथीयों सहित फरार हो गया था जिनकी पतासाजी की जा रही थी, मैडी जो कि आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तारबाहर सहित अन्य थानो में आपराधिक प्रकरण दर्ज है कई बार जेल जा चुका है वर्ष 2022 में उसके विरूद्ध राज्य सुरक्षा कानून के अधिन जिला बदर की कार्यवाही की गई थी जो जिला बदर की अवधि समाप्ति बाद पुनः वापस आकर गैंग बनाकर अपराध करने में सक्रिय हो गया।

मामले में मैडी व उसके साथीयों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन किया गया तकनिकी साक्ष्य एकत्र किये गये, तकनिकी साक्ष्य से यह ज्ञात हुआ कि *रूपेश दुबे जो मैडी का दोस्त है उसने बिलासपुर से मैडी को साथ ले जाकर मुंगेली के ग्राम पुरान के फार्म हाउस में छोडकर वापस आ गया है, तकनिकी साक्ष्य के आधार पर रूपेश दुबे से कड़ाई से पुछताछ किया गया जो मैडी व गोलू को मुंगेली के ग्राम पुरान के फार्म में छोडकर आने की बाद स्वीकार किया जो उनके छुपने के ठीकाने की जानकारी पुलिस को दिया रूपेश दुबे से पुछताछ दौरान ज्ञात हुआ था कि आरोपी मैडी व गोलू जिस फार्म हाउस में रूके है उसके आस पास संत्री लगाकर रखे है एवं पुलिस के पकडे जाने के डर से लुक-छिप रहे हेै।*

*ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, दीपक उपाध्याय, तरूण केशरवानी द्वारा मुंगेली के ग्राम पुरान के खेत में तैयार फार्म हाउस में दिनाॅक 10.05.23 की मध्य रात्रि रेड कार्यवाही किया गया जो तैनात संत्री पुलिस के आने की आहट पाकर सक्रिय हो गये एवं पुलिस की आंख में सर्च लाइट मारकर शोर मचाकर मैडी व अन्य को सचेत कर दिये जिससे मैडी व गोलू फार्म हाउस के पीछे करीब 20 एकड के गन्ने के खेत में अंधेरे में भागने लगे जिसे टीम द्वारा करीब 02 किलो मीटर पीछा कर पकडा गया जो पुलिस की गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे पुलिस पर हमला भी किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली एवं सूझबूझ से की गई रेड कार्यवाही से मैडी व उसका साथी गोलू बचने में कामयाब नही हो सका, दोनो को हिरासत में साथ लेकर आये मामले में आरोपी मैडी व गोलू को भागने व छुपाने में सहयोग करने वाले रूपेश दुबे सहित तीनो आरोपीयों* को आज दिनाॅक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है सभी को जेल दाखिल करने आदेश प्राप्त हुआ है, अन्य की तलाश जारी है।

*विशेष योगदान:-*
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, मुकेश वर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button