छत्तीसगढ़
मध्य प्रदेश पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ का बड़ा बयान : बीजेपी का सपोर्ट करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट हो रही तैयार, पीसीसी चीफ ने कही कार्रवाई की बात

भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। एमपी में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिसके बाद पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमल नाथ का बड़ा बयान सामने आया है। नाथ ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों से उन अफसरों की रिपोर्ट बुलवा रहे हैं जिन्होनें इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सपोर्ट किया है।
आगे कमल नाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे चुनाव में शराब और पैसा बांटा गया है। जब उनसे परिणामों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर का वेट करो, वोटिंग परसेंटेज बढ़ने घटने पर बोले सब फालतू बातें हैं। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर बोले मैंने सभी जगह से अधिकारियों की लिस्ट मंगवाई है जहां गड़बड़ी की गई है, उन पर कार्रवाई होगी।


