छत्तीसगढ़
CG धरसीवां में आंगनबाड़ी की छत गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर…रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
धरसीवां. तिल्दा नेवरा तहसील के ग्राम बोइरझिटीं की आंगनबाड़ी की छत की कांक्रीट गिरने से आधा दर्जन बच्चे उसकी चपेट में आ गए हैं. जिनमें से 3 की हालत गंभीर देख रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सौरभ कुमार से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि, जो बच्चे चपेट में आए थे, उनमें शीतल वर्मा, डॉली वर्मा, नविया ध्रुव ये तीन को अधिक चौट होने से डीकेएस में भर्ती किया है. सभी खतरे से बाहर हैं.


