छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं

“प्रधानमंत्री ने ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं”
” पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया, ओडिशा में शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेल नेटवर्क का उद्घाटन किया तथा पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी”
“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा-जामगा तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण किया”
” जामगा में रायगढ़ की सांसद श्रीमती गोमती साय तथा हिमगिर में भी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे”

बिलासपुर – 18 मई’ 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं ।

परियोजनाओं में पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाना, पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखना, ओडिशा में शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेल नेटवर्क समर्पित करना, संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन का दोहरीकरण, अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन; मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जामगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच एक नई ब्रॉड-गेज लाइन बिछाना शामिल है ।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश को वंदे भारत एक्सप्रेस भेंट की जा रही है जो आधुनिक और आकांक्षी भारत का प्रतीक है । “भारत की गति और प्रगति तब देखी जा सकती है जब वंदे भारत ट्रेन एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलती है”, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में देखी जा सकती है ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों के यात्रा के अनुभव के साथ-साथ विकास के मायने भी पूरी तरह बदल जाएंगे । अब दर्शन के लिए कोलकाता से पुरी की यात्रा हो या पुरी से कोलकाता आना हो, प्रधानमंत्री ने बताया कि यात्रा का समय अब घटकर केवल साढ़े छह घंटे रह जाएगा, जिससे समय की बचत होगी, इससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button