Raipur News: पूरे देश में एक साथ 26 मई को रिलीज होगी ये फिल्म, रायपुर के मरीन ड्राइव, पंडरी और कटोरा तालाब के पास हुई शूटिंग… सोनू निगम और कैलाश खेर ने भी गाया है इस फिल्म में गाना
Raipur News: देशभर के सिनेमाघरों में 26 मई को एक फिल्म रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग रायपुर के मरीन ड्राइव, पंडरी, कटोरातालाब के साथ-साथ दुर्ग के कई गांवों में भी हुई है. इस फिल्म के लीड रोल में नजर आएंगे प्यार का पंचनामा-2 के एक्टर ओमकार कपूर. इस फिल्म का नाम है ला वास्ते (la vaste) और ये फिल्म एडिव प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है.
इस फिल्म के लीड एक्टर आज रायपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए और अपनी इस फिल्म के बारे में विस्तार से बातचीत की. सबसे हैरानी की बात ये है कि इस मूवी के ट्रेलर के ट्रेलर को अब तक यू-ट्यूब में 4.4M से अधिक लोग देख चुके है. इतना ही नहीं इस फिल्म में राजधानी रायपुर के 10 से अधिक कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला है. फिल्म में मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, उर्वशी एस शर्मा, शुभांगी लतकर और आदित्य वर्मा अभिनीत जैसे एक्टर शामिल है.


