छत्तीसगढ़
ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत, CM भूपेश ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से की फोन पर चर्चा, बोले-हर संभव की जाएगी मदद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की। सीएम भूपेश बघेल ने नवीन पटनायक से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी।
सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत जनों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

